कांग्रेस कार्यसमिति ने राहुल गांधी से लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद संभालने का किया अनुरोध

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद पार्टी के नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी से लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद स्वीकार करने का अनुरोध किया है। बकौल वेणुगोपाल, राहुल ने कहा है कि वह इस बारे में सोचेंगे। राहुल ने वायनाड और रायबरेली से लोकसभा चुनाव जीता है।

Load More