कांग्रेस की कार्यसमिति का नहीं होगा चुनाव, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे चुनेंगे सदस्य

कांग्रेस ने शुक्रवार को स्टीयरिंग कमिटी की बैठक में फैसला लिया कि पार्टी की कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) का चुनाव नहीं होगा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कमिटी ने सर्वसम्मति से कार्यसमिति सदस्यों को नामित करने के लिए पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे को अधिकृत करने का फैसला किया है। सीडब्ल्यूसी के चुनाव आखिरी बार अगस्त 1997 में हुए थे।

Load More