कांग्रेस की तरह रोना बंद करें: दिल्ली में एमसीडी चुनावों को लेकर बीजेपी से मनीष सिसोदिया
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एमसीडी चुनावों की तारीख टलने को लेकर कहा है कि बीजेपी 'कांग्रेस की तरह रोना बंद' करें। बकौल सिसोदिया, "वे (बीजेपी) चुनाव आयोग से कहते हैं कि दिल्ली सरकार ने एमसीडी को पैसे नहीं दिए हैं...यह क्या मज़ाक है?...यह एक बचकाना बहाना है।" उन्होंने कहा, "चुनाव से भागें नहीं...हिम्मत हो तो उसका सामना करें।"