कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में मेधा पाटकर का होना गुजरात का सबसे बड़ा अपमान: अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में 'नर्मदा विरोधी' कार्यकर्ता मेधा पाटकर का शामिल होना विपक्षी दल द्वारा गुजरात के लोगों का 'सबसे बड़ा अपमान' है। उन्होंने कहा, "यह गुजरात के लोगों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा है।" 17-नवंबर को पाटकर 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुईं थीं।