कांग्रेस की सरकार बनते ही 2 पत्नी वालों को ₹2 लाख मिलेंगे: एमपी में कांग्रेस प्रत्याशी
रतलाम (मध्य प्रदेश) से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने एक चुनावी रैली में कहा है, "कांग्रेस की सरकार बनते ही…हर महिला के खाते में ₹1 लाख-₹1 लाख जमा होंगे।" उन्होंने आगे कहा, "जिसकी 2 पत्नी है, उसके खाते में ₹2 लाख जमा होंगे।" गौरतलब है, कांग्रेस ने गरीब परिवार की एक महिला को ₹1 लाख/वर्ष देने की घोषणा की है।