कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस पर खरगे ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में फहराया झंडा
कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में झंडा फहराया। इस दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई नेता मौजूद रहे। इस दौरान खरगे ने कहा, "भारत ने प्रगति की है क्योंकि कांग्रेस ने दलितों व गरीबों की बेड़ियां तोड़ने का साहस किया।"