कांग्रेस के खिलाफ 'अपमानजनक' टिप्पणी करने को लेकर चुनाव आयोग ने केसीआर को भेजा नोटिस
चुनाव आयोग ने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) को कांग्रेस के खिलाफ 'अपमानजनक' टिप्पणी करने को लेकर नोटिस भेजा है। बकौल रिपोर्ट्स, चुनाव आयोग ने केसीआर को 18 अप्रैल की सुबह 11 बजे तक उनकी टिप्पणी के संबंध में जवाब देने को कहा है और तय समय में जवाब नहीं देने पर उनपर कार्रवाई की जाएगी।