कांग्रेस के फंडिंग कैंपेन के नाम वाली वेबसाइट पर क्लिक करने से खुल रहा बीजेपी का लिंक

कांग्रेस द्वारा ऑनलाइन चंदा जुटाने के लिए शुरू किए गए 'डोनेट फॉर देश' अभियान से मिलती-जुलती वेबसाइट donatefordesh.org पर क्लिक करने से बीजेपी के डोनेशन पेज का लिंक खुल रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "बीजेपी फर्ज़ी डोमेन बना कर भ्रमित कर रही है। कांग्रेस के अभियान में आप सिर्फ http://donateinc.in के द्वारा ही दान कर सकते हैं।"

Load More