कांग्रेस के राज में हनुमान चालीसा सुनना भी गुनाह हो जाता है: राजस्थान में पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राजस्थान के टोंक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में हनुमान चालीसा सुनना भी गुनाह हो जाता है। पीएम ने कहा, "कर्नाटक (कांग्रेस शासित) में एक दुकानदार को केवल इसलिए बुरी तरह से पीटा गया क्योंकि वह अपनी दुकान में बैठे-बैठे हनुमान चालीसा सुन रहा था।"