कांग्रेस के लिए यह मुश्किल सीट है: जालौर से हारने पर अशोक गहलोत के बेटे वैभव
राजस्थान की जालौर लोकसभा सीट से हारने के बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे व कांग्रेस उम्मीदवार वैभव गहलोत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "बीजेपी पिछले 20 सालों से जालौर सीट जीत रही है...यह कांग्रेस के लिए मुश्किल सीट है। नतीजे हमारे पक्ष में नहीं लेकिन आगे की रणनीति लोगों के साथ खड़े होने की है।"