कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए. के. एंटनी ने राजनीति से लिया संन्यास, कहा- सफर खत्म करने का समय
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद ए. के. एंटनी ने राजनीति से संन्यास लेने का एलान किया है। एंटनी ने कहा कि वह अब राज्यसभा के चुनाव में नहीं उतरना चाहते बल्कि दिल्ली छोड़कर तिरुवनंतपुरम (केरल) में ही रहना चाहते हैं। एंटनी ने कहा, ''राजनीति में सफर खत्म करने का समय आ गया है...मैं अप्रैल में दिल्ली छोड़ दूंगा।''