कांग्रेस को 'चालू' कहने वाला अखिलेश यादव का वीडियो 2023 का है: रिपोर्ट
'दिप्रिंट' की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा अखिलेश यादव का वीडियो जिसमें सपा प्रमुख कांग्रेस को चालू कह रहे हैं वो 2023 का है। वीडियो को सोशल मीडिया पर झूठे दावों के साथ वायरल किया गया है। बकौल रिपोर्ट, मध्य प्रदेश में एक रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कांग्रेस को चालाक पार्टी कहा था।