कांग्रेस को राहुल में पहली स्किल दिख रही है कि वह 'ठंड में टी-शर्ट' पहन सकते हैं: यूपी के मंत्री
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, "कांग्रेस को राहुल गांधी के पैदा होने के 52 साल बाद कोई पहली स्किल दिख रही है और वो यह है कि वह 'ठंड में टी-शर्ट' पहन सकते हैं।" बकौल मंत्री, यह भी कोई योग्यता है क्या? इससे पहले कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा था, "राहुल गांधी अलौकिक हैं।"