कांग्रेस को वोट देने का फायदा नहीं, प्रत्याशी जीत भी गए तो बीजेपी में आ जाएंगे: असम सीएम
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा है, "अब कोई भी कांग्रेस में नहीं रहना चाहता...हर कोई बीजेपी में आना चाहता है।" उन्होंने कहा, "कांग्रेस के प्रत्याशियों को वोट देकर अपना वोट बर्बाद मत कीजिए। जो कांग्रेसी गलती से जीत भी जाएंगे तो वे अपना इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो जाएंगे।"