कांग्रेस चीफ पद का चुनाव लड़ने जा रहे दिग्विजय व थरूर ने की मुलाकात
कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का एलान कर चुके कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और शशि थरूर ने गुरुवार को मुलाकात की। थरूर ने इस मुलाकात की तस्वीर शेयर कर लिखा, "हम दोनों सहमत हैं कि चुनाव में हमारा मुकाबला प्रतिद्वंद्वियों जैसा नहीं है बल्कि दोस्ताना है।" वहीं, सिंह ने कहा, "हम दोनों ही गांधी-नेहरू की विचारधारा को मानते हैं।"