कांग्रेस ने 20 साल बाद जीती नागालैंड की एकमात्र लोकसभा सीट

कांग्रेस ने 20 साल बाद नागालैंड की एकमात्र लोकसभा सीट पर अपनी जीत दर्ज की है। कांग्रेस के उम्मीदवार एस सुपोंगमेरेन जमीर ने नैशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के उम्मीदवार चुम्बेन मुरी को 50,984 मतों के अंतर से हराया है। निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार पटेल ने बताया है कि जमीर को 4,01,951 जबकि मुरी को 3,50,967 वोट मिले हैं।

Load More