कांग्रेस ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए 'एम्पॉवर्ड एक्शन ग्रुप' गठन करने का फैसला किया
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजनीतिक चुनौतियों और 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर रणनीति बनाने के लिए एक 'एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप' का गठन करने का फैसला किया है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि जब इसका गठन किया जाएगा तब इसके प्रत्येक सदस्य और उनकी भूमिकाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।