कांग्रेस ने अखिलेश यादव को दिया यूपी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश में पार्टी नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा है। उन्होंने अखिलेश को 16 फरवरी को चंदौली के सैयदराजा स्थित नैशनल इंटर कॉलेज में होने वाली रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।