कांग्रेस ने 'अनुशासनहीनता' को लेकर राजस्थान के 3 नेताओं को जारी किया कारण बताओ नोटिस

राजस्थान में राजनीतिक घटनाक्रम के बीच कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने मंगलवार को पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी को रिपोर्ट सौंपी और तीन नेताओं पर 'अनुशासनहीनता' को लेकर कार्रवाई की सिफारिश की। पार्टी ने इन नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर 10 दिन में जवाब मांगा है। इनमें राजस्थान के मंत्री शांति धारीवाल, चीफ व्हीप महेश जोशी व धर्मेंद्र राठौर शामिल हैं।

Load More