कांग्रेस ने अब तक मुझे 91वीं बार गालियां दी हैं: कर्नाटक में रैली के दौरान पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बीदर (कर्नाटक) में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "कांग्रेस ने फिर से मुझे गालियां देने का काम शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने अब तक मुझे 91वीं बार गालियां दी हैं।" उन्होंने आगे कहा कि जो देश व गरीबों के लिए काम करता है उसे अपमानित करना कांग्रेस का इतिहास रहा है।