कांग्रेस ने कर्नाटक में विधायकों की खरीद-फरोख्त रोकने के लिए बुक किए 2 होटल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में बहुमत मिलने के बीच अपने विधायकों की खरीद-फरोख्त रोकने के लिए बेंगलुरु व महाबलीपुरम (तमिलनाडु) में एक-एक होटल बुक किया है। बकौल रिपोर्ट्स, पार्टी 130+ सीटें जीतने पर विधायकों को बेंगलुरु के होटल में जबकि 130 से कम जीतने पर महाबलीपुरम के होटल में शिफ्ट करेगी।