कांग्रेस ने कोई सम्मान नहीं दिया: नरसिम्हा राव को भारत रत्न दिए जाने के एलान पर उनके पोते
पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न दिए जाने के एलान पर उनके पोते एनवी सुभाष ने कहा है, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भारत रत्न दिए जाने का एलान किया जबकि वह कांग्रेसी रहे हैं।" उन्होंने कहा, "मैं 2004-14 तक सत्ता में रहे यूपीए सरकार को दोषी ठहराता हूं...(राव को) भारत रत्न तो दूर, कोई सम्मान नहीं दिया।"