कांग्रेस ने गुजरात में जिग्नेश मेवाणी समेत सात कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए

कांग्रेस ने विधायक जिग्नेश मेवाणी समेत सात अन्य को गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमिटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस ने मेवाणी के अलावा विधायक अंबरीश जे. देर, विधायक हिम्मतसिंह पटेल, विधायक ललित, विधायक रुत्विक मकवाणा, कादिर पीरज़ादा व इंद्रविजयसिंह गोहिल को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। गौरतलब है, साल के आखिर में राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Load More