कांग्रेस ने गौरव के क्षण को स्वार्थ की भेंट चढ़ाया: संसद भवन के उद्घाटन के बहिष्कार पर पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस समेत करीब 20 विपक्षी दलों द्वारा नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने पर प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस ने भारत के गौरव के क्षण को भी अपने स्वार्थी विरोध की भेंट चढ़ा दिया।" बकौल पीएम, कांग्रेस ने 60,000 श्रमिकों के परिश्रम और देश की आकांक्षाओं का अपमान किया है।