कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, जानिए 10 बड़े वादे
कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणापत्र को न्यायपत्र नाम दिया है। इस न्यायपत्र में 5 न्याय और 25 गारंटी का वादा किया है। सबसे बड़ा वादा आरक्षण की सीमा को 50 प्रतिशत से बढ़ाने और MSP की गारंटी का किया है। मनरेगा के तहत 400 रुपये प्रतिदिन न्यूनतम मजदूरी का वादा भी शामिल है।