कांग्रेस ने ट्वीट की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए बुज़ुर्ग की तस्वीर, लिखा- पथ के साथी
कांग्रेस ने 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान राजस्थान में हाथ में तिरंगा लिए पद यात्रा करते एक बुज़ुर्ग की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। कांग्रेस ने लिखा, "पथ के साथी।" गौरतलब है कि 'भारत जोड़ो यात्रा' फिलहाल राजस्थान पहुंच चुकी है और राहुल के नेतृत्व में निकाली जा रही 3,570 किलोमीटर की यह देशव्यापी यात्रा 150 दिन तक चलेगी।