कांग्रेस ने दिल्ली में मेयर के चुनाव में 'आप' को समर्थन देने का किया एलान
कांग्रेस ने दिल्ली नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को समर्थन देने का एलान किया है। 'आप' ने मेयर पद के लिए महेश खींची और डिप्टी मेयर पद के लिए रविंदर भारद्वाज को अपना प्रत्याशी बनाया है। इन दोनों पदों के लिए 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है।