कांग्रेस ने देश को आज़ादी दिलाई, इसे गालियां देने वालों का क्या योगदान है: मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को कहा, "देश को बचाने वाली और आज़ादी दिलाने वाली कांग्रेस पार्टी है। महात्मा गांधी और पं. जवाहर लाल नेहरू ने आज़ादी की लड़ाई लड़ी।" उन्होंने आगे कहा, "जो लोग कांग्रेस को गालियां देते हैं उनका क्या योगदान है? अगर 70 साल में कांग्रेस कुछ नहीं करती तो आज नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं होते।"