कांग्रेस ने पंजाब में अमरिंदर सिंह बरार समेत लोकसभा चुनाव के 4 प्रत्याशियों की सूची की जारी
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पंजाब में 4 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। सूची के मुताबिक, लुधियाना से अमरिंदर सिंह बरार, गुरदासपुर से सुखजिंदर सिंह रंधावा, आनंदपुर साहिब से विजय इंदर सिंगला और खडूर साहिब से कुलबीर सिंह ज़ीरा को उम्मीदवार बनाया गया है। गौरतलब है कि अमरिंदर सिंह बरार वर्तमान में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।