कांग्रेस ने पटना साहिब लोकसभा सीट पर पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार के बेटे को दिया टिकट
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए पटना साहिब (बिहार) सीट पर पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार के बेटे अंशुल अविजित को टिकट दिया है। इस सीट पर बीजेपी से पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने बिहार में महागठबंधन के तहत अपने हिस्से की सभी 9 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।