कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बदले 4 सीटों पर उम्मीदवार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 4 सीटों पर उम्मीदवार बदल दिए हैं जिसकी सूची पार्टी ने जारी की है। कांग्रेस ने सुमावली से कुलदीप सिकरवार की जगह अजब सिंह कुशवाहा, पिपरिया से गुरु चरण खरे की जगह विरेंद्र बेलवंशी, बड़नगर से राजेंद्र सिंह की जगह मुरली मोरवाल व जावरा से विरेंद्र सिंह सोलंकी को उम्मीदवार बनाया है।