कांग्रेस ने राजस्थान को बदहाली और बदनामी का दलदल बना दिया है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से बीजेपी के 'चलो जयपुर' अभियान में शामिल होने की अपील करते हुए कहा है, "कांग्रेस के मौजूदा शासन ने वीर-वीरांगनाओं की भूमि राजस्थान को बदहाली और बदनामी का दलदल बनाकर रख दिया है।" उन्होंने कहा, "राज्य के कुशासन को उखाड़ फेंकने का जन-जन ने जो संकल्प लिया है, उसे इस मुहिम से बल मिलेगा।"