कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 29 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति के गठन को दी मंज़ूरी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 29 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति के गठन को मंज़ूरी दे दी है। राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी इस समिति के सदस्य हैं। 2023 के अंत तक चुनाव संभावित है।