कांग्रेस ने लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की इस लिस्ट में 43 नाम शामिल हैं। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई असम के जोरहाट से चुनाव लड़ेंगे। नकुल नाथ मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। भाजाप से आए राहुल कासवा राजस्थान के चुरू से चुनाव लड़ेंगे। वैभव गहलोत जालौर से चुनाव लड़ेंगे।