कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 2 और उम्मीदवारों के नाम का किया एलान

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को अपने 2 और उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी की। सूची के मुताबिक, कांग्रेस ने अभय काशीनाथ पाटिल को अकोला (महाराष्ट्र) और कादियाम काव्या को वारंगल (तेलंगाना) से उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है, लोकसभा की 543 सीटों के लिए 19 अप्रैल से 1 जून के बीच सात चरणों में चुनाव होंगे।

Load More