कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की नई सूची की जारी, गोड्डा से बदला उम्मीदवार

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को प्रत्याशियों की नई सूची जारी की। झारखंड की रांची सीट से पार्टी ने यशस्विनी सहाय को टिकट दिया है और गोड्डा सीट पर अपना उम्मीदवार बदल दिया है। गोड्डा से पहले कांग्रेस ने दीपिका पांडे सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था लेकिन अब उनकी जगह प्रदीप यादव चुनाव लड़ेंगे।

Load More