कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर राजस्थान के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर राजस्थान के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा समेत सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अशोक गहलोत, सचिन पायलट आदि के नाम शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का भी सूची में नाम है।

Load More