कांग्रेस ने शुरू किया 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान, राजस्थान में कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च
कांग्रेस ने गुरुवार को राष्ट्रव्यापी 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान की शुरुआत की जिसके ज़रिए पार्टी नेता बूथ स्तर पर जनसंपर्क करेंगे। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, "'भारत जोड़ो यात्रा' को इतना प्यार मिलने के बाद हमें यकीन है कि यह अभियान भी सबका दिल जीतेगा। राजस्थान में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अभियान के तहत जनसंपर्क मार्च निकाला।