कांग्रेस ने शेयर किया 'पकौड़ा' मीम, कहा- गूगल में जॉब सर्च करने पर यही मिलता है
कांग्रेस ने शुक्रवार को ट्विटर पर एक 'पकौड़ा' मीम शेयर करते हुए लिखा, "जब आप 'अच्छे दिन' होते हुए गूगल पर जॉब सर्च करते हैं तो आपको यही मिलता है।" दरअसल, कांग्रेस द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में गूगल पर जॉब सर्च करने पर उसके परिणाम के तौर पर 'पकौड़ा' लिखा हुआ दिखाई दे रहा है।