कांग्रेस ने सुरजेवाला को हटाकर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश को बनाया मीडिया प्रभारी

कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश को तत्काल प्रभाव से पार्टी का महासचिव और संचार, प्रचार व मीडिया विभाग का प्रभारी नियुक्त किया है। इससे पहले यह ज़िम्मेदारी रणदीप सुरजेवाला के पास थी। हालांकि, हाल में राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य चुने गए सुरजेवाला पार्टी महासचिव और कर्नाटक के पार्टी प्रभारी बने रहेंगे।

Load More