कांग्रेस ने हरियाणा सरकार के खिलाफ पेश किया अविश्वास प्रस्ताव, 22 को होगी चर्चा

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने मनोहर लाल खट्टर सरकार के खिलाफ मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को मंगलवार को स्वीकार कर लिया। 90 सदस्यीय विधानसभा में प्रस्ताव पर 22 फरवरी को चर्चा होगी। कांग्रेस 3 वर्ष पहले भी खट्टर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाई थी लेकिन तब यह अविश्वास प्रस्ताव गिर गया था।

Load More