कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का लोकसभा से निलंबन हुआ रद्द
लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का लोकसभा से निलंबन रद्द कर दिया है। कांग्रेस नेता द्वारा समिति के सामने अपना पक्ष रखने के बाद समिति ने निलंबन रद्द करने की सिफारिश के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी। गौरतलब है कि रंजन को मॉनसून सत्र के दौरान उनके कथित दुर्व्यवहार के चलते निलंबित किया गया था।