कांग्रेस नेता अवधेश राय की हत्या के 31 साल पुराने केस में गैंगस्टर मुख्तार अंसारी दोषी करार
वाराणसी के एमपी-एमएलए कोर्ट ने कांग्रेस नेता अवधेश राय की हत्या के मामले में गैंगस्टर व पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को सोमवार को दोषी ठहराया। 3 अगस्त, 1991 को पूर्व विधायक अजय राय के भाई अवधेश की अजय के घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सज़ा पर फैसला सोमवार दोपहर 2 बजे सुनाया जाएगा।