कांग्रेस नेता के बेटे की शादी में खाना खाने के बाद गुजरात में 1,200 लोग अस्पताल में हुए भर्ती
मेहसाणा (गुजरात) में एक स्थानीय कांग्रेस नेता के बेटे की शादी में शुक्रवार को खाना खाने के बाद 1,200 से अधिक लोग बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेहसाणा के एसपी पार्थराजसिंह गोहिल के मुताबिक, भोजन करने के बाद लोगों ने उल्टी व दस्त की शिकायत की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।