कांग्रेस नेता चाटुकारिता में कमी नहीं करते: खुर्शीद के राहुल की भगवान राम से तुलना पर बीजेपी
बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के 'भगवान राम की खड़ाऊ बहुत दूर तक जाती है, हम भी खड़ाऊ लेकर उत्तर प्रदेश में चले हैं' बयान पर कहा है, "कांग्रेस के नेता चाटुकारिता में कोई कमी नहीं करते हैं।" उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने न केवल हिंदू समाज की बल्कि पूरे भारत की भावनाओं को आहत किया है।"