कांग्रेस नेता जरकीहोली ने अपने बयान 'हिंदू शब्द हमारा नहीं है' को लिया वापस, मांगी माफी
कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जरकीहोली ने अपने बयान 'हिंदू शब्द हमारा नहीं है, इसका अर्थ देखेंगे तो शर्म आ जाएगी' पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इसे वापस लेते हुए माफी मांगी है। जरकीहोली ने मांग की है कि उन्हें हिंदू विरोधी बताकर बदनाम करने वाले लोगों का पता लगाने के लिए जांच समिति गठित की जाए।