कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता हुई बहाल
'मोदी सरनेम' मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मिली 2 साल जेल की सज़ा पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के बाद केरल की वायनाड सीट से उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी गई है। लोकसभा सचिवालय ने राहुल की सदस्यता बहाल करने की अधिसूचना जारी कर दी है। मार्च में उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द की गई थी।