कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'शक्ति' टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने चुनाव आयोग से की शिकायत
बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'हिंदू धर्म में शक्ति शब्द होता है...हम एक शक्ति से लड़ रहे हैं' टिप्पणी को लेकर चुनाव आयोग (ईसी) से शिकायत की है। बीजेपी ने अपनी शिकायत में कहा कि राहुल की टिप्पणियों में 'महिला विरोधी' लहज़ा था और उनके इस 'निंदनीय' बयान ने 'हिंदुओं की भावनाओं को ठेस' पहुंचाई है।