कांग्रेस नेता शशि थरूर ने लगातार चौथी बार जीती तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने लोकसभा चुनाव 2024 में केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से बीजेपी उम्मीदवार व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को 16,000 से अधिक मतों से हरा दिया है। 2009 के बाद से इस सीट पर थरूर की यह लगातार चौथी जीत है। उन्होंने पिछला लोकसभा चुनाव करीब 1 लाख वोटों से जीता था।