कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने आधार व वोटर कार्ड को लिंक करने के खिलाफ एससी में दायर की याचिका
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आधार और मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी) को जोड़ने वाले कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सुरजेवाला ने अपनी याचिका में इस कानून को असंवैधानिक और निजता के अधिकार और समानता के अधिकार का उल्लंघन बताया है। इस मामले पर जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ की बेंच सोमवार को सुनवाई करेगी।